{"_id":"5ded4f408ebc3e1bae502499","slug":"mla-did-the-jansunvai-kaushambi-news-ald2624242140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास, हैंडपंप व भूमि विवाद की शिकायतों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास, हैंडपंप व भूमि विवाद की शिकायतों का अंबार
विज्ञापन
mla did the jansunvai
- फोटो : KAUSHAMBI
पीएम आवास, हैंडपंप व भूमि विवाद की शिकायतों का अंबार
विधायक चायल के सामने 400 के करीब लोगों ने लगाई फरियाद
मंझनपुर। चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने रविवार को भरवारी स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान चार सौ से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। प्रधानमंत्री आवास,हैंडपंप की खराबी व भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों की भरमार रही। विधायक ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को आवास से जुडे प्रार्थनापत्रों के निस्तारण का निर्देश दिया। जबकि 40 शिकायती पत्रों को अपनी टीम मौके पर भेजकर निस्तारित किया। दरवेशपुर के अशोक कुमार शर्मा ने पड़ोसी दबंग द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की। चमंधा की दर्जनों महिलाओं के साथ आई काजल देवी गांव में नाली निर्माण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। महेशपुर के राम सजीवन पटेल ने रास्ता बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। काजू के रामसुरेमन सेन ने पड़ोसी दबंगों द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर विधायक ने एसडीएम को पत्राचार किया।
जनसुनवाई के दौरान भरवारी नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर के मलिक महेवा की दर्जनों महिलाओं ने विधायक संजय कुमार गुप्ता से मिलकर अपनी गांव की बदहाली से अवगत कराया। बताया कि अभी तक न तो कोई सड़क बनी है न ही पीने के लिए हैंडपंप है। विद्युत कनेक्शन भी गांव में नहीं है। महिलाओं की पीड़ा सुन विधायक तत्काल महिलाओं के साथ निरीक्षण करने गांव पहुंच गए। गांव की समस्या देख नगर पालिका के जिम्मेदारों को फटकार लगाई। साथ ही गांव में तत्काल सड़क निर्माण कराने के साथ ही हैंडपंप लगवाने का निर्देश दिया। अवर अभियंता को फोन कर गांव में बिजली के खंभे बढ़ाने के लिए कहा। लगभग 500 घरों की आबादी वाली बस्ती में पात्रों को आवास मुहैया कराने का निर्देश ईओ को दिया।