{"_id":"686589e9d6f27b3f6b08ea8f","slug":"missing-girl-found-accused-taken-into-custody-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127456-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लापता किशोरी बरामद,हिरासत में लिया गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लापता किशोरी बरामद,हिरासत में लिया गया आरोपी
Thu, 03 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे से एक माह पहले लापता 13 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद चरवा पूरब थोक निवासी युवक को भी पुुलिस ने हिरासत में लिया है। किशोरी की मां ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी।
मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर महगांव स्थित पैगंबर मोड़ से किशोरी को बरामद कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि किशोरी को लेकर कहीं भागने की फिराक वाहन का इंतजार कर रहे आरोपी युवक भी हिरासत में लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक से पूछताछ की जा रही है।
-- -- --
पेड़ से टकराई कार, दंपती घायल
एयरपोर्ट के बरवा मोड़ पर मंगलवार रात एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। कौशाम्बी के कायमपुर गांव निवासी हरिओम की शादी एक महीने पहले पड़ोसी गांव की प्रीति के साथ हुई थी। बुधवार को वह पत्नी संग दहेज में मिली कार से प्रयागराज गया था। देर रात घर लौटने के दौरान एयरपोर्ट कोतवाली के बरवा मोड़ पर अचानक सड़क पर वनरोज का झुंड आ गया। तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को राहगीरों ने कार से बाहर निकाल एंबुलेंस की मदद से प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल पहुंचाया।