तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार को 742 छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर कोरोना का टीका लगवाने केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इसी कारण 1310 के सापेक्ष महज 568 लोगों ने ही वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
कोरोना से बचाव के लिए दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए फ्रंट लाइन वर्करों में जिले के 4621 पुलिसकर्मी, होमगार्ड, राजस्व एवं निकाय कर्मियों को चिह्नित किया गया है।
पांच, 11, 12 और 18 फरवरी को हुए टीकाकरण के दौरान इनमें से 3311 कर्मचारियों ने ही वैक्सीन लगवाई थी। बाकी बचे 1310 फ्रंट लाइन वर्करों के लिए सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत 13 स्वास्थ्य केंद्रों में सत्र आयोजित किए गए थे। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शाम पांच बजे तक इनमें से 568 वर्करों का टीकाकरण किया जा सका है।