{"_id":"65cbf73e60766b5de80b6574","slug":"miscreants-vandalized-the-hospital-fired-and-looted-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-108423-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बदमाशों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, फायरिंग कर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बदमाशों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, फायरिंग कर की लूटपाट
Wed, 14 Feb 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
चरवा स्थित अनमोल अस्पताल में लूट की घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद
चरवा कस्बे के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की भोर में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। अस्पताल में तोड़फोड़ करने के साथ ही विरोध करने पर फायरिंग की और कैश काउंटर से 20 हजार रुपये लूट ले गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
चरवा निवासी संजय कुमार ने स्थानीय बाजार स्थित बैंक ऑफ बदौड़ा के समीप निजी अस्पताल खोल रखा है। संजय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे दो बदमाश अस्पताल में घुस आए। वे तमंचा लिए थे। अस्पताल में आते ही दोनों कैश काउंटर खोल कर लूटपाट करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ की। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। भुक्तभोगी अस्पताल संचालक का आरोप है कि बदमाशों ने कैश काउंटर में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ बलराम सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लूटपाट की घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक संचालक से सामान्य बातचीत करते दिख रहा है।
अस्पताल में सभी सामान अपने स्थान पर मिले हैं। पता चला है कि आरोपी युवकों का अस्पताल संचालक के साथ उठना-बैठना भी है। घटना की जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।