फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Miscreants snatched the mangalsutra from the neck of a woman on a moving bike

Kaushambi News: बदमाशों ने चलती बाइक पर महिला के गले से मंगलसूत्र छीना

Tue, 11 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 11 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched the mangalsutra from the neck of a woman on a moving bike
एयरपोर्ट कोतवाली के गौसपुर कटहुला गांव के समीप रविवार शाम पति के साथ बाइक पर जा रही महिला के गले से बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। दंपती जब तक कुछ समझ पाता, बदमाश भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौसपुर कटहुला गांव की सीता देवी रविवार शाम अपने पति के साथ बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। दोनों बाइक से एयरपोर्ट सर्विस लेन के रास्ते गांव जा रहे थे। गांव से पहले पीछे से दो अज्ञात युवक बाइक से आए और पीछे बैठे युवक ने सीता देवी के गले से मंगलसूत्र खींचकर भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई है। जल्द ही सर्विलांस के जरिये अपराधियों की लोकेशन खोज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed