फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Minor sister-in-law sister-in-law raped her lover, video made viral

शर्मनाक : नाबालिग ननद का भाभी ने अपने प्रेमी से कराया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

Wed, 23 Oct 2024 09:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 09:15 PM IST
सार

कौशाम्बी में शर्मनाक घटना सामने आई है। भाभी ने नाबालिग ननद का दुष्कर्म अपने प्रेमी से कराया। महिला अपनी ननद की शादी जबरन अपने प्रेमी से कराने पर अड़ी थी, लेकिन लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी। इस बात से नाराज महिला ने प्रेमी को घर में बुलाकर जबरन ननद का दुष्कर्म करा दिया। इसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया है। लोकलाज के चलते किशोरी ने घर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Minor sister-in-law sister-in-law raped her lover, video made viral
दुष्कर्म। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक गांव में भाभी ने अपने प्रेमी से नाबालिग ननद का दुष्कर्म कराया और वीडियो बनाकर वायरल कर दी। घटना के बाद से पीड़िता लापता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की छानबीन की। कार्रवाई के लिए पुलिस अब तहरीर का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का पति बाहर काम करता है। घर में वह अपनी ननद के साथ रहती है। महिला का संबंध एक युवक से है। बताया जा रहा है कि प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर महिला ने ननद की शादी अपने ही प्रेमी के साथ जबरन तय करा दी।

विज्ञापन


ननद के विरोध करने पर नाराज महिला ने मंगलवार को अपने प्रेमी को घर बुलाया और ननद से दुराचार के लिए उसको प्रेरित किया। प्रेमी ने किशोरी से दुराचार किया। इसका वीडियो बनाकर महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

वीडियो में किशोरी के साथ युवक दुष्कर्म करता दिखाई पड़ रहा है। किशोरी व आरोपी युवक के साथ कमरे में मौजूद एक अन्य महिला घटना का वीडियो बनाते साफ दिख रही है। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन की, लेकिन पीड़िता मौके पर नहीं मिली। बताया गया कि आरोपी युवक के डर व शर्म के कारण पीड़िता कहीं रिश्तेदारी में शरण लिए हुए है। कोतवाली प्रभारी उर्मिला सिंह ने बताया कि पीड़िता घर पर नहीं मिली है। पीड़िता का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed