फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mining officer's salary withheld, clarification sought from DPRO

Kaushambi News: खनन अधिकारी का रोका वेतन, डीपीआरओ से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 14 Mar 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 14 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mining officer's salary withheld, clarification sought from DPRO
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोलते डीएम
मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं विकास योजना की सोमवार को डीएम ने समीक्षा की। खनन अधिकारी बैठक से नदारद रहे, जिस पर उनका वेतन रोकने के आदेश दिया गया। ग्राम पंचायतों में हुई धांधली की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में रहकर जनसुनवाई करें। अवकाश पर रहने या क्षेत्र भ्रमण पर जाने की दशा में अपने अधीनस्थों को नामित करें। विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने वाले अफसरों से कहा कि नियमित रूप से अपने स्कूलों व केंद्रों का जायजा लें। डीएम ने कहा कि कहीं भी सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए। अगर, कहीं कब्जा हैं तो उन्हें हटवाएं।
विज्ञापन

सहभागिता योजना के तहत निराश्रित गोवंशों की सुपुर्दगी में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण में तेजी लाने, बीएसए और जिला कार्यक्रम अधिकारी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को गांवों में लगे हैंडपंपों का सत्यापन कराकर खराब इंडिया मार्का दुरुस्त कराने का आदेश दिया। वहीं, सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने अफसरों से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की जांच कर आख्या डीपीआरओ को उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने डीएम को बताया कि मूरतगंज, इस्माइलपुर (कड़ा), सरायअकिल, सिराथू एवं कनैली स्वास्थ्य केंद्र में टेलीमेडिसीन की सुविधा उपलब्ध है। पिछले महीने 1153 लाभार्थियों को टेलीमेडिसीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पशुओं के टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, दवाओं की उपलब्धता, ऑपरेशन कायाकल्प, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण की प्रगति की भी समीक्षा की।

कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में कराएं भर्ती
मंझनपुर। जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट के हुई। इसमें सीडीओ ने अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी अपने द्वारा गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रत्येक माह निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराएं।

सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने लाभार्थियों के आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी अपने द्वारा गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों का हर माह निरीक्षण करें और आख्या उपलब्ध कराएं। आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण करा रहीं कार्यदायी संस्थाओं को 31 मार्च तक कार्य पूर्ण कराने के आदेश दिए। सीडीओ सुष्पेंद्र कुमार, डीडीओ विजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता, डीपीआरओ बालगोविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed