फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Millions of jewelry stolen in the shop, road jammed

दुकान में लाखों के गहने चोरी, सड़क किया जाम

Thu, 31 Oct 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Millions of jewelry stolen in the shop, road jammed
Millions of jewelry stolen in the shop, road jammed - फोटो : KAUSHAMBI
दुकान में लाखों के गहने चोरी, सड़क किया जाम
विज्ञापन

घंटेभर जाम रहा भरवारी-मनौरी मार्ग, चरवा चौराहे के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। चरवा चौराहे के पास मंगलवार रात एक आभूषण की दुकान से चोरों ने नकब लगाकर नकदी सहित लाखों के गहने पार कर दिए। घटना से गुस्साए कारोबारियों-ग्रामीणों ने सुबह चौराहे पर ही जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। इससे करीब घंटे भर बाद मार्ग बहाल हो सका।

चरवा चौराहा निवासी हरीश सोनी पुत्र सतीश सोनी ने घर के समीप ही आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान दीवार में सेंध काटकर चोर करीब 25 हजार रुपये नकद व लगभग तीन लाख के निर्मित-अर्धनिर्मित गहने उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि खबर दिए जाने के बाद भी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। आरोप है कि सूचना देने कोतवाली गए दुकानदार से दरोगा ने अभद्रता भी की। इसी बात से नाराज लोगों ने स्थानीय चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे भरवारी-मनौरी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। लोग फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराने के साथ एफआईआर लिखकर जल्द घटना का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। करीब घंटे भर बाद इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा ने घटनास्थल पर लोगों को समझाया। प्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाकर जांच कराई। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और लोगों ने जाम समाप्त किया। इससे पहले जाम से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वारदात के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें भी बंद रखी थीं। जाम खत्म करने के साथ दुकानों को भी खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed