फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Middle-aged man injured in collision with unknown vehicle

Kaushambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल

Fri, 30 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 30 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in collision with unknown vehicle
कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी शोभालाल डोम (54) पुत्र स्वर्गीय अशर्फीलाल गुरुवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। शोभालाल किसी के यहां मिट्टी में शहनाई बजाने व मृतक के स्वजनों को सांत्वना देने शहजादपुर गए थे। वहां से शाम करीब छह बजे वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह टेढ़ीमोड़ बम्हरौली लिंक मार्ग पर झंडापुर गांव जाने वाली सड़क के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही शोभालाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए और काफी देर तक वहीं पड़े रहे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही शहजादपुर चौकी प्रभारी गणेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed