{"_id":"57a8ce394f1c1bb561ee48ca","slug":"mid-day-mill-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल खाते के संचालन से मध्याह्न भोजन में खिलवाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल खाते के संचालन से मध्याह्न भोजन में खिलवाड़
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कौशाम्बी फजुल्लापुर समेत उसके मजरों में खुले प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का एकल खाता संचालित हो रहा है। इसकी आड़ में प्रधानाध्यापक बच्चों के मध्याह्न भोजन से खिलवाड़ कर रहे हैं। ग्राम सभा में समिति का गठन होने के डेढ़ माह बाद भी सह खाता नहीं खुल सका। इसे लेकर ग्राम प्रधान ने नाराजगी जाहिर की है।
फजुल्लापुर ग्राम सभा और इसके मजरों में पांच विद्यालय हैं। इनमें तीन प्राथमिक और दो जूनियर हाईस्कूल के विद्यालय शामिल है। इन स्कूलों के मध्याह्न भोजन का खाता एकल है। इसके चलते बच्चों का मध्याह्न भोजन बनवाने में मनमानी की जा रही है। ग्राम समिति का गठन होने के बाद ग्राम प्रधान छाया देवी ने 20 जून को सह खाता खुलवाए जाने के लिए एबीएसए कौशाम्बी को पत्र लिखा। डेढ़ माह का समय बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान का प्रधानाध्यापकों के साथ सह खाता नहीं खुल सका। सह खाता न खुलने से ग्राम प्रधान ने एबीएसए के प्रति नाराजगी जाहिर की है।