फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mid day mill problem

स्कूल से खाली पेट घर लौट जाते हैं बच्चे

Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीआरसी कौशाम्बी की नाक के नीचे शासनादेश का खुला उल्लंघन हो रहा है। बीआरसी का ताला न खुलने से उनके मातहत भी स्कूल नहीं पहुंचते। भोजन के चक्कर में बच्चे रोज स्कूल जाते हैं पर देर तक ताला न खुलने पर वह भूखे लौट जाते हैं। शिक्षकों की मनमानी पर गांव के अभिभावकों समेत ग्राम प्रधान में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन


बीआरसी कौशाम्बी के स्कूलों में मध्याह्न भोजन को लेकर जारी किए गए शासनादेश की धज्जियां उड़ रही हैं। स्कूलों की बात तो दूर बीआरसी भवन में भी ताला बंद रहता है। सूत्रों की माने तो एबीएसए अजीत सिंह गर्मी की छुट्टी में कार्यालय नहीं आते। इसका परिणाम यह है कि उनके दफ्तर की नाक के नीचे चल रहे प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के शिक्षक स्कूल नहीं खोलते।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 11 बजे तक स्कूलों के ताले नहीं खुले तो इस बावत ग्रामीणों से जानकारी की गई। गांव के अशर्फीलाल, अल्प नारायन तिवारी, शंकर दयाल आदि ने बताया कि बीआरसी समेत गांव के एक भी प्राथमिक और जूनियर विद्यालय का ताला नहीं खुलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी-कभी भूखे बच्चे भोजन के चक्कर में स्कूल पहुंच जाते हैं लेकिन उन्हें खाली पेट वापस लौटना पड़ता है। ग्राम प्रधान उमेश उपाध्याय का तो यहां तक कहना है कि जब से स्कूल बंद हुए हैं एक दिन भी ताला नहीं खुला। मध्याह्न भोजन बनना तो दूर की बात है। बहरहाल जब बीआरसी रक्सराई की नाक के नीचे चल रहे स्कूलों के ताले नहीं खुले तो दूर दराज के स्कूलों की स्थिति क्या होगी सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।


शनिवार को सेकंड सटर्डे था। इसलिए दफ्तर बंद रखा गया है। स्कूल खोले गए हैं इसका मैसेज व्हाट्सअप पर मिला है। सोमवार की इसकी जांच कराई जाएगी। यदि स्कूल नहीं खुले रहें होंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
अजीत सिंह, एबीएसए कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed