{"_id":"5fdd049c8ebc3e41d63e5430","slug":"mercury-rolled-due-to-icy-winds-cold-increased-kaushambi-news-ald2943843142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं के चलते लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं के चलते लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड
विज्ञापन
Mercury rolled due to icy winds, cold increased
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। शुक्रवार को तेज धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया। शाम होते ही ठंड भी और बढ़ गई। वहीं, बीते दिन की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। ।
शुक्रवार को सुबह से आसमान पूरी तरह साफ रहा। सूरज निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं के कारण गलन रही। इस बीच हवाओं ने पारा आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रखा। शुक्रवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म कपड़े पहनने के बाद ही लोग घर से बाहर निकले। ज्यादातर लोगों को घर अथवा बाहर धूप में बैठते देखा गया। जहां भी धूप मिली लोग बदन सेंकने में लग गए। वहीं शाम तक लोगों ने घरों में अलाव व रूम हीटर का सहारा लिया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी पारा और गिरेगा। पहाड़ों की ओर से आ रहीं ठंडी हवाएं अपना व्यापक असर दिखाएंगी।
ठंड से पशुओं को बीमारियों का खतरा
मंझनपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही पशुओं में निमोनिया के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों पशुओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। सीवीओ डॉ. बीपी पाठक ने बताया कि जाड़े में गाय, भैंस और दूसरे पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए उनके आसपास पशुपालक घासफूस और पुआल फैला देते हैं। यह उपाय ठीक है। इसे समय पर बदलना भी चाहिए। सर्दी में गाय-भैंस में संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसलिए पशुशाला में पशुओं को थोड़ी दूरी बनाकर ही बांधें।