{"_id":"664944dc9d021f49000cae48","slug":"mercury-crossed-45-degrees-saturday-was-the-hottest-day-of-the-season-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-111838-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पारा 45 डिग्री के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पारा 45 डिग्री के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार
Sun, 19 May 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 19 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर मंझनपुर बाजार में चिलचिलाती धूप के कारण पसरा सन्नाटा। संवाद
गर्मी ने शनिवार को अपना प्रचंड रूप दिखाया। 24 घंटे के अंदर ही पारा 42 डिग्री से उछल कर 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पूरे सीजन का शनिवार सबसे गर्म दिन रहा। सूरज आग का गोला बना रहा। धूप इतनी तेज ही मानो आसमान से शोले बरस रहे हों। लोग घरों और दफ्तरों में दुबके रहे। सड़कों पर पूरी दोपहर सन्नाटा दिखा। मौसम विभाग से आई चिंताजनक खबर यह है कि अभी दो दिन पारा और चढ़ेगा। विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
पिछले करीब एक सप्ताह से गर्मी आंखें दिखा रही थी। शुक्रवार को भी अधिकतम 42.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 दर्ज किया गया। एकाएक मौसम का मिजाज और भी तल्ख हो गया। पारा इतना चढ़ा कि शनिवार इस पूरे सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45.4 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारे ने भी उछाल मारी और 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
शनिवार सुबह 10 बजे से ही झुलसाने वाली धूप होने लगी। 11 30 बजे स्थिति यह बनी कि हेलमेट, गमछा और छाता भी राहत नहीं दिला पाया। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद तपिश इतनी अधिक बढ़ गई, मानो आसमान से आग बरस रही हो। शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। घर, दफ्तर या दुकान जो जहां था, वहां से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। जो निकला भी तो प्रचंड गर्मी ने उसे बेहाल कर दिया। यही नहीं घरों के अंदर भी लोग परेशान रहे। एसी ही राहत देते रहे। अन्यथा, पंखे व कूलर तो खुद ही हांफते रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इस तरह चढ़ा और उतरता रहा तापमान
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
12 मई - 41.0 - 26.1
13 मई - 41.0 - 27.8
14 मई - 42.2 - 27.0
15 मई - 41.4 - 28.2
16 मई - 43.5 - 26.0
17 मई - 42.2 - 28.4
18 मई- 45.5 - 31.0
-- -- -- --
तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, चढ़ेगा पारा
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से तीन दिन और हीट वेव की आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान के एक डिग्री लुढ़कने के आसार हैं।
-- -- -- -- --
गर्मी बच्चों की सेहत पर भारी, दिन दिन में 14 बच्चे पहुंचे अस्पताल
मंझनपुर। मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में इन दिनों रोज उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों की भरमार है। शनिवार को सिराथू के भारत (सात माह), करारी के हेरा (नौ माह), सैनी के जय (सात माह) और दो साल की प्रतीजंना को परिजनों ने भर्ती कराया। यह सभी उल्टी-दस्त से परेशान थे। इससे पहले शुक्रवार को तीन और बृहस्पतिवार को सात बच्चे भर्ती हुए थे। इस तरह भीषण गर्मी ने तीन दिन के अंदर ही 14 मासूमों की सेहत बिगाड़ चुकी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश बताते हैं कि ओपीडी में रोजाना करीब 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। इनमें से करीब 40 फीसदी बच्चे गर्मी से जनित बीमारियों की चपेट में रहते हैं। संवाद