{"_id":"576992704f1c1b9a60b4900b","slug":"meeting-in-collectrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 खराब हैंडपंपों के लिए मांगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 खराब हैंडपंपों के लिए मांगा बजट
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की बैठक में विभागाध्यक्ष अपना रोना रोते रहे। किसी ने फंड न होने की कहानी सुनाई तो किसी ने कर्मियों के टोटा का रोना रोया।
प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हिमांशु कुमार मंगलवार को जिले में रहे। उन्होंने पिछले भ्रमण में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर विभागाध्यक्षों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग को लेकर रोना रोते नजर आए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में खराब पड़े ढाई सौ हैंडपंपों के लिए बजट की मांग की।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आधार कार्ड की फीडिंग में नामित एजेंसियां उनका सहयोग नहीं कर रही है। समाज कल्याण निर्माण निगम ने लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए फंड न होने की बात प्रमुख सचिव के सामने रखी। सूचना विभाग में लेखा लिपिक और अन्य स्टॉफ के न होने से सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रचार में कमी बताई गई। प्रमुख सचिव ने विभागाध्यक्षों को पूर्व की भांति निर्देश देकर बैठक समाप्त कर दी। बैठक में प्रभारी डीएम श्रीकृष्ण, एसपी वीके मिश्र, प्रभारी सीडीओ महेंद्र पांडेय, सीएमओ डॉ. यूबी सिंह, डीपीआरओ आरपी मिश्र आदि मौजूद रहे। प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने सदर ब्लॉक के बंधवा कल्याण गांव का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव के पात्रों को हर हाल में पेंशन योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय का निर्माण कराया गया है उसका उपयोग भी करें।