फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MEET Congress on the road against Modi

मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

Tue, 03 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 03 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
MEET Congress on the road against Modi
मंझनपुर (ब्यूरो)। मंहगाई और कानून व्यवस्था मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ 12 मार्च से सड़क पर उतरेगी। सोमवार को मंझनपुर में हुई पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई। इस दौरान बजट को मुद्दा बनाकर कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में सोमवार को पार्टी की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है वह महंगाई बढ़ाने वाला है, जबकि महंगाई से निजात दिलाने का वादा करके ही केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर जहां भाजपा को कोसा, वहीं कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार की भी खिंचाई की। कहा कि अब इन दोनों मुद्दों को लेकर कांग्रेस भाजपा और सपा की असलियत लेकर 12 मार्च से सड़क पर उतरेगी, ताकि जनता को इन दोनों दलों की कथनी-करनी का फर्क मालूम हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 12 मार्च से शुरू होने वाले पार्टी के इस जनांदोलन में सक्रियता से शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर रमाकांत त्रिपाठी, रमेश अग्रहरि, कौशलेश द्विवेदी, लालचंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र प्रताप सिंह सरदार नैयर रिजवी, एहसान उस्मानी, युगुल किशोर त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, शिवबाबू सिंह, रामलखन जायसवाल, कालिका सिंह, शारदा प्रसाद, प्रियंका मिश्रा, रामप्रकाश, बबलू कुशवाहा, रंजीत यादव, नसीमउद्दीन, कुलदीप शुक्ला, अमिता सिंह, जुबैर अली, गुलजार अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed