फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mattress prices surge ahead of wedding season, fuel costs rise

Kaushambi News: सहालग से पहले गद्दों के दामों में उछाल, ईंधन महंगा होने से बढ़ी लागत

Mon, 08 Jun 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mattress prices surge ahead of wedding season, fuel costs rise
सहालग का सीजन शुरू होने से पहले गद्दों और फोम के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कारोबारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधन की कीमतों में वृद्धि के साथ कच्चे माल की लागत बढ़ने से गद्दे महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन

गद्दा कारोबारी फहीम अंसारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में गद्दों की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत और फोम के दामों में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि पॉलीयूरेथन फोम, फैब्रिक, स्प्रिंग, पॉलिस्टर और अन्य सामग्री की लागत बढ़ने से उत्पादन खर्च में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

कारोबारी चांद अहमद ने बताया कि पहले आठ से 10 हजार रुपये में मिलने वाला डबल बेड फोम गद्दा अब 12 से 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ऑर्थोपेडिक और प्रीमियम श्रेणी के गद्दों की कीमतों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाम बढ़ने से ग्राहकों का बजट प्रभावित हुआ है। कई लोग नया गद्दा खरीदने के बजाय पुराने गद्दों की मरम्मत कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed