{"_id":"581cdc554f1c1bd635437187","slug":"matter-of-rohi-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ लोगों के खून का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ लोगों के खून का लिया नमूना
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
check up
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूरतगंज ब्लाक के रोही गांव में एक विवाहिता की मौत के बाद ही डॉक्टरों की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची। टीम ने करीब तीन सौ लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया। करीब 200 लोगों के खून का सैंपल लिया। इसके अलावा डॉक्टरों ने डेंगू से बचाव व लक्षण की लोगों को जानकारी दी।
मूरतगंज सीएचसी से जुड़े रोही गांव गांव की रहने वाली खुशनुमा बानो (45) पत्नी यासीन को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। जिसका इलाज स्थानीय क्लिनिक में चल रहा था। बुधवार रात हालत बिगड़ने पर विवाहिता को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार सुबह विवाहिता की इलाज के दौरान सांस थम गई। उधर विवाहिता की मौत की खबर सुनते ही सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय के निर्देश पर मूरतगंज सीएचसी के चिकित्सक सीबी सिंह और डॉ. अखिलेश टीम के साथ रोही गांव पहुंचे। चिकित्सकों को गांव के मोहम्मद हमजा, मोनू, राजू, हमीदा बानों, गुड़िया, शहनूर, शैफ, संजीदा, रजी समेत करीब दो दर्जन लोग बुखार से पीड़ित मिले। चिकित्सको ंने बुखार पीड़ितों के साथ 200 लोगों के खून का सैंपल लिया। साथ ही तकरीबन 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्राम प्रधान सुशीला देवी का कहना है कि गांव के मध्य तालाब होने के कारण बीमारी ने गांव में दस्तक दी है।