फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   matter of chimiraksha gaon

गोकशी की अफवाह पर परेशान रही करारी पुलिस

Mon, 27 Aug 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 27 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
करारी। गोकशी की अफवाह ने रक्षाबंधन की सुबह करारी इलाके में सनसनी फैला दी। हिंदू संगठन के फोन घनघनाए तो पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। करारी पुलिस छिमिरछा गांव मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक महिला ने मरा हुआ बछड़ा नहर किनारे फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के छिमिरछा गांव में नहर किनारे एक मरा हुआ बछड़ा पड़ा था। रविवार सुबह लोगों की नजर इसपर पड़ी तो गोकशी की अफवाह फैल गई। जानकारी होते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचने लगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। इससे अफसर सकते में आ गए। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर करारी कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार छिमिरछा पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि दो दिन पहले गांव की एक महिला का बछड़ा मर गया था तो उसने शव को नहर किनारे फेंक दिया। महिला को बुलाकर पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। असलियत सामने आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बछड़े के शव को वहीं पास में ही दफनवा दिया है। करारी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed