फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Massive fire in Goraju, household ashes of nine houses

गोराजू में लगी भीषण आग, नौ घरों की गृहस्थी राख

Fri, 10 Jun 2022 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in Goraju, household ashes of nine houses
गोराजू गांव में लगी आग बुझाते पुलिस कर्मी व गांव के लोग - फोटो : KAUSHAMBI
सदर तहसील के गोराजू गांव में बृहस्पतिवार सुबह कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने जमकर तबाही मचाई। आग की चपेट में आकर नौ घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में पांच भैंस व दो बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के काफी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझाने पहुंची।
विज्ञापन

गोराजू गांव निवासी राममूरत किसानी करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह राममूरत के घर के समीप पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने राममूरत के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख मोहल्ले के लोग बाल्टी लेकर पानी डालने लगे। घटना की जानकारी पुलिस व फायर बिग्रेड को भी दी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने राममूरत के भाई शिवमूरत, हरिओम सेन, रामलखन मौर्य, चंद्रभवन सेन, पप्पू पाल, जुम्मन, खालिक व मुन्ना के घरों की गृहस्थी राख हो गई।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष भवानी सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ हैंडपंप से पानी भरकर आग बुझाई। आग की चपेट में आकर राममूरत की एक भैंस, शिवमूरत की दो भैंस व दो बकरी, हरिओम व पप्पू पाल की एक-एक भैंस भी मर र्गईं। आग की घटना में करीब 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम का परिवार दाने-दाने को हुआ मोहताज
गोराजू गांव का हरिओम परदेस में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी बच्चों के साथ अकेली रहती है। हरिओम ने पिछले दिनों किसी से 20 हजार रुपये कर्ज लिया था। आग में उधारी चुकाने वाला पैसा भी जल गया है। आग बुझने के बाद हरिओम की पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में जब रुपयों से भरा बाक्स खोला तो उसमें जली हुए नोट का बंडल मिला। इसके अलावा सोने का एक मंगलसूत्र व चांदी के जेवरात जलकर पिघल गए थे। पीड़ित परिवार के शरीर पर पड़े कपड़े के सिवा कुछ नहीं बचा था। घटना से हरिओम की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

फायर ब्रिगेड को पांच किमी का सफर तय करने में लगे डेढ़ घंटे
पश्चिमशरीरा में फायर स्टेशन बना है। यहां से गोराजू गांव की दूरी महज पांच किलोमीटर है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को दी थी। पुलिस तो चंद मिनटों में पहुंच गई, जबकि अग्निशमन की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में डेढ़ घंटे का वक्त लग गया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा तब तक सबकुछ तबाह हो चुका था। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा

गोराजू गांव में भीषण आग लगने से राख सामान

गोराजू गांव में भीषण आग लगने से राख सामान- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed