फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Masked miscreants attempted to rob a bullion trader

Kaushambi News: नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी से लूट का प्रयास

Thu, 18 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants attempted to rob a bullion trader
सराय अकिल के कस्बा भागौतीगंज स्थित घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस- संवाद
भगौतीगंज मोहल्ले में बुधवार शाम बीच बाजार नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी से लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि, कारोबारी की मुस्तैदी के कारण बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। लोगों को मौके पर आता देख बदमाश भाग निकले। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे मामले की की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी महेश स्वर्णकार ने भगौतीगंज मोहल्ले में श्रीबालाजी ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान खोली है। महेश के मुताबिक, बुधवार शाम 6:20 बजे वह बेटे अभिनंदन के साथ दुकान का शटर बंद करने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे थे। आभूषण से भरा बैग उन्होंने अपने हाथ में लिया था।
विज्ञापन

जैसे ही दुकान के बाहर निकले रसूलपुर टप्पा गांव के परिचित जावेद अनवर मिल गए। दुकान के बाहर खड़े होकर दोनों उनसे बातचीत करने लगे। आरोप है कि इसी बीच दो नकाबपोश बदमाश पैदल ही उनके पास आए और एक बदमाश ने झपट्टा मारकर आभूषण से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मुस्तैदी से बैग को पकड़ रखा था, इसलिए बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

छीनाझपटी में वह जमीन पर गिर पड़े, लेकिन बैग नहीं छोड़ा। घटना को देख साथ में मौजूद बेटे अभिनंदन और परिचित जावेद अनवर शोर मचाने लगे। शाम का वक्त होने से बाजार में भीड़ थी। लोगों को मौके पर आता देख दोनों बदमाश फुलवारी बाग की ओर तेजी से भाग निकले। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस आ गई और आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे मामले की जांच में जुट गई।

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed