{"_id":"617af2e5a2ad77421a6f953a","slug":"married-woman-hanged-herself-in-suspicious-condition-kaushambi-news-ald3192712137","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
सदर कोतवाली के तुलसीपुर गांव में बुधवार शाम सन्नो देवी (40) ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से खिड़की पर लटक रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार वालों के मुताबिक विवाहिता की शादी 21 साल पहले हुई थी। संतान नहीं होने से वह दु:खी रहती थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तुलसीपुर गांव की सन्नो देवी (40) पत्नी संदीप की शादी वर्ष 2007 हुई थी। सन्नो का मायका प्रयागराज के घूरपुर में है। बुधवार शाम संदिग्ध हालत में सन्नो का शव घर के अंदर कमरे में फांसी पर लटक रहा था। फांसी खिड़की पर लगाई गई थी। परिवार के लोगों के अनुसार शादी के बाद से सन्नो को संतान नहीं हो रही थी। उसका काफी जगह इलाज कराया गया। झाड़-फूंक भी कराई गई। इसके बाद भी निराशा हाथ लगी। इसी बात से सन्नो परेशान रहती थी।
घटना की जानकारी पर उदिहिन बुजुर्ग चौकी प्रभारी राम जीवन साहू मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि सन्नो के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मायके वाले रात तक नहीं पहुंचे थे। फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।