{"_id":"5fb2bf178ebc3e9ba32667d4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-quandary-kaushambi-news-ald291560443","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, कोहराम
विज्ञापन
इलाके के मोंगला मजरा पइंसा गांव में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। चौकीदार की सूचना पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पइंसा थाने के मोंगला गांव निवासी विकास त्रिपाठी वाराणसी में रहकर पुरोहित का काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी पिंकी देवी (27) दो बच्चों को लेकर सास-ससुर के साथ रहती थी। परिजनों के मुताबिक पिंकी को पेट दर्द की शिकायत रहती थी। रविवार रात भी उसे पेट दर्द हुआ। असहनीय पीड़ा होने पर परिजन उसे जब तक अस्पताल ले जाते उससे पहले ही पिंकी की सांसें थम गईं।
उधर, मृतका के पिता अशोक कुमार निवासी मुबारकपुर गेरिया थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2014 में की थी। शादी के बाद से ही ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने रविवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हालांकि मामले में उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। गांव के चौकीदार की सूचना पर सोमवार सुबह पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर महेश मिश्रा का कहना है कि मृतका के शरीर में पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिंकी के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से सभी की रो-रोकर हालत खराब है।