फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, police investigating

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 May 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 29 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, police investigating
चरवा के सैयद सरावां गांव के मजरा कूड़ापुर में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चंदूपुर अमरायन गांव निवासी बृजलाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में अपनी बहन रीता देवी (30) की शादी कूड़ापुर निवासी सुभाष कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ननद और देवर दहेज की मांग कर रीता को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

बृजलाल के मुताबिक बुधवार शाम रीता की ननद सीमा ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर वह गांव के कुछ लोगों के साथ बहन के ससुराल पहुंचे तो रीता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि पति और परिवार के अन्य सदस्य घर से लापता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के तीन बच्चे सौम्या, सोनाली और एक छोटा बेटा है। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed