{"_id":"6764755efad29dcfda0b3c04","slug":"married-woman-dies-father-accuses-her-of-dowry-death-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119941-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Fri, 20 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक हेमा की फाइल फोटो।
महेवाघाट के अजरौली गांव में बृहस्पतिवार की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पति व ससुर समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कोखराज के बम्हरौली निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी 28 वर्षीय बेटी हेमा देवी की शादी वर्ष 2022 में महेवाघाट के अजरौली गांव में रहने वाले मनोज कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर हेमा को प्रताड़ित कर रहे थे। करीब छह महीने पहले हेमा ने फोन कर जानकारी दी तो रिश्तेदारों के साथ अजरौली पहुंचकर वह बेटी को ससुराल से विदा करा लाया था।
कुछ दिन बाद मनोज अपनी गलती मानकर वापस हेमा को साथ रखने का भरोसा देकर विदा करा लाया था। इसी बीच बृहस्पतिवार को मनोज ने फोन कर बताया कि हेमा छत से गिरकर जख्मी हो गई है। वह लोग उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर सुन रोते-बिलखते परिजन अजरौली पहुंचे तो हेमा के शरीर पर चोट के निशान दिखे।
विज्ञापन
हेमा के पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने बेटी हेमा की हत्या कर राज छिपाने के लिए हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। थानाध्यक्ष भानु सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मनोज कुमार, ससुर हीरालाल सहित ससुराल पक्ष के छह आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।