फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman dies due to fire in suspicious condition

संदिग्ध हालत में लगी आग से विवाहिता की मौत

Wed, 15 Jan 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to fire in suspicious condition
Married woman dies due to fire in suspicious condition - फोटो : KAUSHAMBI
संदिग्ध हालत में लगी आग से विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मायके वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डालने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली के परसरा गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि खाना बनाते वक्त मौत हुई है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परसरा गांव निवासी टिंकू मिश्रा ट्रैक्टर चलाकर परिवार का खर्च चलाता है। टिंकी की शादी करीब 11 साल पहले कौशाम्बी कोतवाली के हिमासपुर गांव में रहने वाली रेनू मिश्रा (35) के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए। मंगलवार दोपहर रसोई में रेनू का संदिग्ध हालत में जला शव मिला। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि रेनू को मिर्गी आती थी। खाना बनाते वक्त लगी आग से उसकी मौत हुई है। उधर घटना की जानकारी पर परसरा पहुंचे रेनू के पिता गुड्डू मिश्रा का कहना है कि उनकी बेटी की जलाकर हत्या की गई है। इंस्पेक्टर कोखराज राकेश तिवारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल रेनू के मायके वालों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed