फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman dies due to electric shock

Kaushambi News: करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

Tue, 12 Mar 2024 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 12 Mar 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to electric shock
करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन

- मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त हुआ हादसा
- सरायअकिल के सुरसेना गांव में हुई घटना
फोटो- 2
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के सुरेसना गांव में करंट की चपेट में आकर एक विवाहिता ने दम तोड़ दिया। हादसा बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर का प्लग लगाने के दौरान हुआ। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुरसेना गांव निवासी अभिमन्यु किसान हैं। मंगलवार सुबह वह खेत की तरफ गए थे। बेटे कृष्णा और कन्हैया स्कूल चले गए। घर पर पत्नी कुसुम (30) अकेले थी। सुबह करीब नौ बजे अभिमन्यु खेत से घर लौटे तो देखा कुसुम जमीन पर अचेत पड़ी थी। आनन-फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। अभिमन्यु के मुताबिक कुमुम जहां पर अचेत थी, वहीं लगे बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लटक रहा था। अनुमान लगाया गया कि चार्जर में करंट आने से घटना हुई। घटना की जानकारी पर पुलिस भी आ गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed