फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman dies due to electric shock in suspicious condition

संदिग्ध हालत में करंट लगने से विवाहिता की मौत

Mon, 16 Nov 2020 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to electric shock in suspicious condition
कोखराज कोतवाली के कशिया पूरब गांव में घर के सोमवार सुबह एक विवाहिता का घर के अंदर शव मिला। विवाहिता की लाश जहां पड़ी थी, उसके ठीक ऊपर बिजली के बोर्ड में लगे प्लग से दो खाली तार लटक रहे थे।
विज्ञापन

अनुमान लगाया गया कि विवाहिता की करंट लगने से मौत हुई है। ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कशिया पूरब गांव निवासी संदीप कुमार पाल ने दो साल पहले पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पुनवार गांव में रहने वाली गैर बिरादरी की रानी देवी (28) से शादी की थी। संदीप के घरवाले इस रिश्ते से नाराज थे। इसके कारण संदीप अपने साथ पत्नी को दिल्ली ले गया और वहीं रहने लगा। छह महीने पहले संदीप पत्नी को साथ लेकर गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ससुराल वालों ने पति-पत्नी को रहने के लिए घर का एक कमरा दे दिया। इसके कुछ दिनों बाद फिर से संदीप दिल्ली चला गया। पत्नी घर पर ही मजदूरी करके खर्च चलाने लगी। संदीप भी उसे खर्चे के लिए पैसा भेजता था।
सोमवार सुबह काफी देर तक रानी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन वहां पहुंचे। देखा की रानी का शव बिजली के बोर्ड के नीचे पड़ा है। बोर्ड में एक प्लग लगा था और उससे दो तार निकले थे। वायर के साथ किसी उपकरण का कनेक्शन नहीं था। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस ने कराई थी शादी
मूरतगंज। संदीप के बहन की ससुराल पुनवार गांव में है। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसकी पड़ोस में रहने वाली गैर बिरादरी की रानी से उसको प्रेम हो गया। दोनों ने घर से भाग कर शादी का प्लान बनाया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस दोनों को थाने लाई। यहां प्रेमी युगल की जिद पर दोनों के बालिग होने की दशा में परिजनों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी करा दी।
गर्भवती थी मृतका रानी
मूरतगंज। करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाली रानी गर्भवती थी। रानी के दुखद अंत की क्षेत्र में खासी चर्चा रही।
रानी की मौत के बाबत उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है। दोपहर 12 बजे तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा था। इस वजह से दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन तहरीर देते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बलराम सिंह, इंस्पेक्टर कोखराज
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
कोखराज के सिकंदरपुर बजहां गांव में शनिवार शाम दीपावली पर घर की सजावट के लिए झालर लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर का चिराग अचानक बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सिकंदरपुर बजहां निवासी गुलाब यादव का 25 वर्षीय बेटा अजय कुमार यादव बंगलूरू शहर में रहकर चाय-पान की गुमटी चलाता था। दीपावली पर वह घर आया हुआ था। शनिवार की शाम को वह मकान की सजावट के लिए छत पर लाइटों की झालर लगा रहा था। झालर की तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा और घर का जिम्मेदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed