{"_id":"694ef5f7ecbaa0688b0343bb","slug":"married-woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-fir-registered-against-three-for-dowry-death-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134182-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, तीन पर दहेज हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, तीन पर दहेज हत्या की एफआईआर
Sat, 27 Dec 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल मंझनपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्योति गुप्ता (25) मूलरूप से सरायअकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी खेरवा निवासी राजेश के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर ज्योति और उसके पति राजेश के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद ज्योति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां सुनीता देवी व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पति राजेश, ससुर अर्जुन और सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतका का पति राजेश ऑनलाइन सामान की डिलीवरी का काम करता था। उसके फोन पर लगातार कॉल आने को लेकर पत्नी को शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका अपने पीछे तीन साल की बेटी अनन्या और चार माह के बेटे को छोड़ गई है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा।