{"_id":"68d6e56b7c04ee40820a817c","slug":"married-woman-dies-after-consuming-poison-case-filed-against-husband-and-brother-in-law-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130751-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जहर निगलने से विवाहिता की हुई मौत, पति-जेठ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जहर निगलने से विवाहिता की हुई मौत, पति-जेठ के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 27 Sep 2025 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
अर्चना, फाइल फोटो
क्षेत्र के बटबंधुरी गांव की एक विवाहिता ने जहर निगल लिया। प्रयागराज में इलाज को ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को पति व जेठ प्रताड़ित करते थे। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंझनपुर कोतवाली के देवखरपुर के रामकेश की पुत्री अर्चना की शादी 18 अप्रैल 2024 को करारी कोतवाली के बटबंधुरी गांव के जगदीश पुत्र गया प्रसाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। आये दिन अर्चना से मारपीट व गाली गलौज करते थे। आरोप है कि इसके बाद भी पति जगदीश व जेठ पंकज पुत्र गया प्रसाद चारपहिया वाहन व सोने की जंजीर की मांग करते थे।
आरोप है दहेज को लेकर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे पति जगदीश व जेठ पंकज ने अर्चना के साथ झगड़ा कर मारपीट किया। अर्चना ने अपने पिता से फोन पर बात कर बताया कि जगदीश व जेठ पंकज जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने रोते हुए बताया था कि पापा मुझे बुला लो नहीं तो यह लोग मुझे आज मार डालेंगे।
विज्ञापन
शाम को रामकेश को बताया गया कि अर्चना ने जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में अर्चना की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने पति व जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।