फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman beaten for dowry, expelled from home

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला 18-06-51

Wed, 05 Feb 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, expelled from home
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मंझनपुर (संवाद)। करारी कोतवाली क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव की जेबा परवीन पुत्री ओसन अली ने बताया कि उसका निकाह करीब दो साल पहले चित्रकूट जिले के कर्वी थाना स्थित पहरा गांव निवासी चांद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो 12 सितंबर 2019 को ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। परिवार परामर्श केंद्र की ओर से समझौते का प्रयास कराया गया। नतीजा सिफर रहने पर सोमवार को करारी पुलिस ने आरोपी पति चांद, ससुर रजवी, सास रजिया व नंद सना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। करारी कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed