फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman beaten for dowry, expelled from home

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Sat, 16 Nov 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, expelled from home
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

पिपरी के मखऊपुर गांव का मामला, पति समेत छह के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चरवा इलाके के पूरे अयोध्या निवासी नंदलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी राखी का विवाह करीब दो साल पहले मखऊपुर में रामकुमार से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो पखवाड़े भर पहले दहेजलोभियों ने बेटी की पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति के साथ उसके परिवार के ही कुसुम, रंजीत, अनीता, यशपाल, तथा सुजीत आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed