फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married to dowry beaten out of home

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 15 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married to dowry beaten out of home
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के तेरहरा गांव का मामला, तीन पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के तेरहरा गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महेवाघाट क्षेत्र के निखोदा गांव की सपना पुत्री नंद किशोर ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले तेरहमा में देवेंद्र से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्तेभर पहले दहेजलोभियों ने उसकी डंडे से पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति देवेंद्र, ससुर बद्री व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed