फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married marriage with untoward illness from Mumbai

पति संग गई थी मुंबई, वहां जाकर हुई ये बीमारी

Wed, 17 Jan 2018 12:32 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 17 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Married marriage with untoward illness from Mumbai
एचआईवी एड्स
करारी इलाके के एक गांव की एक विवाहिता परदेश से लाइलाज बीमारी लेकर लौटी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह पति संग मुंबई चली गई थी। कुछ दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे गांव लाया गया। सोमवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर जांच में विवाहिता लाइलाज बीमारी से ग्रसित मिली। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दोआबा के युवा मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत आदि शहरों में कमाने के लिए जाते हैं। रोजी-रोटी कमाने परदेश गए लोग वहां से परिवार के लिए पैसों के रूप में खुशियां ला रहे हैं। पर, कई ऐसे भी हैं, जो कमाई के साथ वहां से लाइलाज बीमारी भी लेकर लौट रहे हैं। इन्हीं के बीच पति के साथ मुंबई गई एक विवाहिता भी परदेश से लाइलाज बीमारी लेकर लौटी। इसका खुलासा एड्स नियंत्रण सोसायटी ने सोमवार को जांच के बाद किया। बीमार महिला को घर वालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विवाहिता को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में एचआईवी पॉजिटिव महिला-पुरुष पर एक नजर
वर्ष               महिला        पुरुष
2010             28           23
2011             35           24
2012             27           20
2013             35           22
2014             43           34
2015             28           25
2016             14           22
2017             26           28

लॉइलाज बीमारी महिलाओं में ज्यादा
 स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड को देखें तो कौशाम्बी के दो सौ से ज्यादा पुरूष एचआईवी की जद में आ चुके हैं। साल-दर-साल एचआईवी पीड़ितों की तादात भी बढ़ती जा रही है। इनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। वर्ष 2017 में जनवरी से नवंबर तक 25 महिलाएं और 24 पुरूष एचआईवी पॉजिटिव मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed