{"_id":"5de6adf08ebc3e54bf3a5dfe","slug":"married-death-in-suspicious-condition-kaushambi-news-ald2619416143","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत
तहसीलदार की मौजूदगी पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार रात संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया। तहसीलदार की मौजूदगी पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भगवानपुर गांव निवासी मो. सलीम ने अपने लड़के नौशाद आलम उर्फ शीबू की शादी दो साल पहले करारी कोतवाली इलाके के रक्सवारा गांव निवासी रईस अहमद की लड़की तबस्सुम बानो के साथ की थी। सलीम के अनुसार उसकी बहू तबस्सुम बानो की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। रविवार को बहू की हालत अचानक बिगड़ने पर करन चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर कस्बे के ही दूसरे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया। सोमवार देर रात विवाहिता के मौत की सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने तहसीलदार चायल श्याम कुमार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना कि प्रारंभिक जांच में विवाहिता की मौत बीमारी से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाई की जाएगी।