{"_id":"577aae314f1c1b090c7fa91b","slug":"manrega-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में काम करने के बाद भटक रहे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में काम करने के बाद भटक रहे मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के गोहरा मारुफपुर ग्राम सभा में कराए गए नाला खोदाई की मजदूरी का भुगतान दो माह से नहीं हो रहा है। मजदूरी न मिलने से जॉबकार्ड धारकों में एपीओ के प्रति नाराजगी है। मामले की शिकायत काम करने वाले मजदूरों ने बीडीओ से करते हुए भुगतान कराने की मांग की है।
गोहरा मारुफपुर ग्राम सभा में दो माह पहले मनरेगा से नाले की खोदाई कराई गई थी। काम में लगाए गए 67 जॉब कार्ड धारकों ने बेरौंचा माइनर से कर्बला होते हुए कपरवारा तक खोदाई की। गांव के आजाद हसन, रामसजीवन, कामता प्रसाद, झल्लर, कमलेश कुमार आदि जॉबकार्ड धारकों का आरोप है कि नाला खोदाई में उनकी लाखों की मजदूरी बकाया है। बीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में मजदूरों ने आरोप लगाया कि एपीओ की लापरवाही के चलते मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मामले में बीडीओ कौशाम्बी कमलेश कुमार ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।