फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manjhanpur team won in handball competition

Kaushambi News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंझनपुर की टीम ने मारी बाजी

Fri, 06 Oct 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 06 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Manjhanpur team won in handball competition
ओसा ​स्थित दुर्गा देवी इंका में आयोजित जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम     संवाद
कल्यानपुर। परिषदीय स्कूलों के जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंझनपुर की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का आयोजन ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर डाॅ. जवाहर यादव और खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां प्रमोद गुप्ता ने दीप जलाकर किया। बालक वर्ग हैंडबॉल के फाइनल में मंझनपुर और कड़ा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मंझनपुर की टीम ने कड़ा को 5-4 से पराजित किया। बालिका वर्ग में भी मंझनपुर का मुकाबला कड़ा की टीम से हुआ। मंझनपुर की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता में सिराथू के हटवा रामपुर मडूकी गांव की राधा पाल ने जीत दर्ज की। 45 किलो वजन वर्ग में हटवा रामपुर मडूकी की रेनू देवी ने बाजी मारी। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, हीरालाल, एम कैथल, विनय कुमार सिंह, मानस कुमार मिश्र, मनमोहन सिंह चौहान, चंद्रबली रैना, शिवभान, आलोक पटेल, राजेंद्र सिंह, रामशंकर प्रजापति, आलोक सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed