{"_id":"697531b7216a22b7ea0fd418","slug":"manikpur-defeated-nanmai-by-10-wickets-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-135505-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मानिकपुर ने ननमई को 10 विकेट से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मानिकपुर ने ननमई को 10 विकेट से किया पराजित
Sun, 25 Jan 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
सनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। स्रोत: आयोजक
कमालपुर में आयोजित अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन लीग मैच में मानिकपुर का ननमई की टीम के साथ मुकाबला हुआ। मानिक पुर ने मुकाबले में ननमई की टीम को 10 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।
मानिकपुर के कप्तान सनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। नौ ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ननमई की टीम ने आठ ओवर में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानिकपुर की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
मानिकपुर की ओर से कप्तान सनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए, जबकि शहंशाह ने 25 रन का योगदान दिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए सनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सद्दाम व हैदर ने निभाई। स्कोरिंग दानिश ने की। वहीं, कमेंट्री आमिर ने की। इस दौरान नौशाद, राहत साहब, धर्मेंद्र, सनी आदि रहे।