फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Man size statue of Gautam Buddha will be installed in Kaushambi

Kaushambi News: कौशाम्बी में लगेगी गौतम बुद्ध की आदम कद प्रतिमा

Sun, 21 Jul 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Man size statue of Gautam Buddha will be installed in Kaushambi
भगवान गौतम बुद्ध की तपस्थली को सजाने व संवारने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है। जिले में 51 फिट ऊंची गौतम बुद्ध की कांस्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। यह प्रतिमा गौतम बुद्ध के बैठी हुई मुद्रा में लगेगी।
विज्ञापन

सीएम योगी के विजन अनुसार भगवान बुद्ध की ध्यान मुद्रा में कांस्य प्रतिमा को कौशाम्बी में स्थापित किया जाना है। इसके लिए संस्कृति विभाग के अंतर्गत राज्य ललित कला अकादमी ने शॉर्ट टर्म टेंडर जारी किया है। इस प्रतिमा की स्थापना में करीब 8.50 करोड़ का खर्च आएगा। एजेंसी निर्धारण और कार्य आंवटन के बाद मूर्ति स्थापना कार्य सात महीने के अंदर कराया जाएगा। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का कहना है कि फिलहाल इस बाबत उन्हें जानकारी नहीं है। सरकार का जो भी फैसला है तो उसे अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

-----
लॉस्ट वैक्स प्रॉसेस के जरिए होगी मूर्ति की ढलाई
कौशाम्बी में स्थापित की जाने वाली महात्मा बुद्ध की मूर्ति को हॉलो कास्ट पद्धति के जरिए पूरा किया जाएगा। खास बात ये है कि मूर्ति ब्रॉन्ज शीट्स को जोड़ कर नहीं बनेगी बल्कि उसकी लॉस्ट वैक्स प्रॉसेस के जरिए ढलाई की जाएगी। मूर्ति के लिए जिस कांस्य धातु का प्रयोग होगा उसमें 85 प्रतिशत कॉपर, पांच प्रतिशत लेड, पांच प्रतिशत टिन व पांच प्रतिशत जिंक का अलॉय के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान मूर्ति में कांस्य का वजन 52 टन होगा जबकि 20 टन लोहे का भी प्रयोग भी प्रतिभा में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed