{"_id":"5ce995ecbdec22073c2c8b1a","slug":"man-killed-his-live-in-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाकर मार डाला
Sun, 26 May 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले की एक युवती को कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र का युवक करीब छह साल पहले भगा लाया। बिना शादी किए उसके साथ पति की तरह रहने लगा। आरोप है कि इसके बाद जिंदा जलाकर मार डाला। मृतका के पिता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चित्रकूट जनपद के मऊ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि कौशाम्बी इलाके का युवक रिश्तेदारी होने के कारण अक्सर उसके गांव आता-जाता था। पीड़ित की मानें तो युवक ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वर्ष 2013 में शादी का झांसा देकर भगा ले गया। आरोप है कि शादी करने के बजाए बेटी के साथ वो लिव इन पार्टनर की तरह रहने लगा।
विज्ञापन
पीड़ित पिता का कहना है कि कुछ दिन बाद ही आरोपी उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। बेटी ने फोन करके कई बार यह बात अपनी मां को बताई थी। 13 मई को आरोपी ने लड़की को अपने घर के भीतर जिंदा जलाकर मार डाला। इसकी जानकारी मायके वालों को दिए बिना पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित का स्पष्ट इल्जाम है कि बेटी की हत्या की एफआईआर दर्ज कराने वह कई बार कौशाम्बी कोतवाली गया। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कौशाम्बी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन