फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Man convicted of raping a minor sentenced to 10 years in prison and fined 20,000

Kaushambi News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद, 20 हजार रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of raping a minor sentenced to 10 years in prison and fined 20,000
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जनपद न्यायालय ने दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला सोमवार को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के बाद सुनाया गया। पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2018 को कोखराज थाने में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच पूरी कर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल ने शासन के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी की। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने पल्टीपुर, थाना कोखराज निवासी ननका पटेल को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed