{"_id":"579e4b0c4f1c1b6f152b8b56","slug":"making-mochdham","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्षधाम पुनर्निर्माण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्षधाम पुनर्निर्माण का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अजुहा में मोक्षधाम के पुनर्निर्माण के नाम पर 60 लाख की हेराफेरी की खबर अमर उजाला में छपते ही नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार से ही अधूरे काम को पूरा करने के लिए ठेकेदार ने मजदूर लगा दिए।
नगर पंचायत अजुहा में मोक्षधाम के पुनर्निर्माण के नाम पर 60 लाख रुपये बिना काम कराए निकाले जाने का मामला उठते ही ठेकेदार व अधिकारी सकते में आ गए। 60 लाख के वित्तीय घोटाले की खबर छपने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की नींद हराम हो गई। बताते हैं कि घोटाले पर परदा डालने के लिए रविवार से ही जेई के इशारे पर ठेकेदार ने काम पर मजदूर लगा दिए। जेई राकेश श्रीवास्तव भी अपनी गर्दन फंसती देख सक्रिय हो गए हैं।
हालांकि वे किसी प्रकार के वित्तीय घोटाले की बात को सिरे से खारिज करते हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार ने कोई गबन नहीं किया है। उसे 40 फीसदी ही तो भुगतान किया गया है। जेई का यह भी कहना है किसी के कहने मात्र भर से वित्तीय घोटाला नहीं हो जाता। दावा किया कि जो काम बाकी है उसे एक सप्ताह में पूरा करा दिया जाएगा।