फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Make public agitation for water harvesting

जल संचयन को जन आंदोलन बनाएं

Tue, 02 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Make public agitation for water harvesting
Make public agitation for water harvesting - फोटो : KAUSHAMBI
जल संचयन को जन आंदोलन बनाएं :चौधरी
विज्ञापन

कादीपुर स्थित परिषदीय स्कूल में स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण समेत विभिन्न अभियानों का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ
मंझनपुर। प्रदेश सरकार के दुग्ध, विकास, संस्कृति, धमार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सोमवार ने सोमवार को परिषदीय विद्यालय कादीपुर में स्कूल चलों अभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहित कई अन्य कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि व्यक्ति, समाज, प्रदेश एवं देश की उन्नति में शिक्षा की अहम भूमिका है। जल संचयन को जन आंदोलन का रूप दिया जाए।

कहा कि बगैर शिक्षा के न तो व्यक्ति का और न ही देश का सम्पूर्ण विकास हो सकता है। लोगों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार सकारात्मक प्रयास कर रही है। सरकार स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करा रही है। बस अभियान चलाकार बच्चों का नामांकन कर उन्हें अच्छी शिक्षा मुहैया कराने की जरूरत है। कहा कि शिक्षक घर-घर जाकर बच्चो के अविभावकों को जागरूक करें कि वे सभी अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यालय में उपलब्ध कराई गई आधारभूत सुविधाओं के बारे में विस्तुत जानकारी दी। इस मौके पर चायल के विधायक चायल संजय गुप्ता, मंझनपुर के लाल बहादुर, एवं सिराथू के शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ इन्द्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी एवं प्रभारी बीएसए समेत विभिन्न् विभागो के अफसर एवं ग्रामीण मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने जल संचयन एवं जल संरक्षण कार्यक्रम की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक बूंद पानी को बचाए। अनावश्यक रूप से पानी को व्यर्थ न जाने दें। उन्होंने कहा कि जल संचयन को जन आंदोलन का रूप दिया जाए। प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में भागीदार बनें एवं पानी के महत्व के बारे में लोगों को बताए। बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जल संचयन एवं संरक्षण का कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। कहा कि भोजन से भी अधिक महत्वपूर्ण जल है, जल के बिना जीवन सम्भव ही नहीं है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिले में बड़े पैमाने पर तालाबों की खुदाई कराई जा रही है। पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार करके उसमें भी जल संचयन एवं जल संरक्षण की व्यवस्था की जा रही है। ससुर खदेरी नदीं में जल संरक्षण एवं संचयन हेतु बनाए गए पुराने चेकडैमों की मरम्मत के साथ ही नए चेकडैमों का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed