{"_id":"5c057d56bdec2241852c5148","slug":"mahila-ki-maut-par-pati-samate-char-namjad","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर पति समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर पति समेत चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। रविवार को संदिग्ध हालत में मौत का शिकार हुई विवाहिता शीला के मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता का लाश मंदर गांव के समीप रेलवे लाइन पर मिली थी। सिर में चोट लगने से शीला की मौत हुई थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बजहा गांव निवासी बबलू की पत्नी शीला देवी का शव रविवार सुबह रेलवे लाइन पर मिला था। घटना की जानकारी होने पर मंदर गांव से शीला की मां शोभा पहुंची। शोभा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी पांच साल पहले बबलू के साथ हुई थी। शादी के बाद शीला के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया करते थे। अक्सर शीला को ससुराल में पीटा जाता था। ससुराल वालों ने हत्या करके लाश रेलवे लाइन में फेंक दी। पुलिस ने पति बबलू, जेठ लवकुश, जेठानी खुशलीला व सास आदि के नाम दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।