{"_id":"5cb773bfbdec2217210e82eb","slug":"mahavir-jayanti-celebrated-with-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती
Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरांयअकिल। भगवान महावीर स्वामी की बुधवार को जयंती मनाई गई। कस्बा स्थित जैन मंदिरों में महावीर स्वामी का पूजन और अभिषेक किया गया। तीर्थंकर बालक वर्धमान को पालना झुलाने के लिए जैन श्रद्धालु उमड़ पड़े। घोसिया रोड से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जैन समाज के साथ ही नगर के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु धर्मध्वज लेकर चल रहे थे। इसके बाद बैंड-बाजों पर जैन समुदाय के पुरुष, महिलाएं, नाचते झूमते चल रहे थे। रथों पर भगवान महावीर के चित्रों को रखकर अहिंसा का संदेश दिया गया। जैन समुदाय के लोग शोभायात्रा में भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में हजारों श्रद्घालु शामिल हुए। यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर चावल मंडी, चंद्रशेखर आजाद पार्क, कंधुआ, फकीराबाद, पटेल चौराहा से होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का समाजसेवियों ने जगह-जगह पेय पदार्थ व फल वितरित कर स्वागत किया। शोभायात्रा के बाद पंडाल लगाकर सभी लोगों को प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान रावेंद्र जैन, जगदीश जैन, जय नारायण जैन, बनारसी जैन, हरांत जैन, चेयरमैन शिवदानी, शिखर जैन, अखिल रस्तोगी, रमेश स्वर्णकार, विकास गुप्ता, गौरी शंकर मोदनवाल, राम बहादुर जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, कृष्णा केसरवानी, घनश्याम केसरवानी, अमन जैन, विकास मोदनवाल आदि मौजूद रहे।