{"_id":"67686cc44e92a48db50cd3d7","slug":"mahants-penned-statement-recorded-in-the-court-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120069-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अदालत में दर्ज कराया गया महंत का कलम बंद बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अदालत में दर्ज कराया गया महंत का कलम बंद बयान
Mon, 23 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुरमोड़ बाजार स्थित सीताराम सेवा समिति मंदिर ट्रस्ट से दो माह से लापता महंत की शुक्रवार को पुलिस ने प्रयागराज के जयंतीपुर से बरामद किया था। पूछताछ के बाद शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने महंत का कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराया गया।
तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित सीताराम सेवा समिति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष 80 वर्षीय महंत जगदीश दास 18 अक्तूबर 2024 को रहस्मय हालत में लापता हो गए थे। मामले में 13 दिसंबर को पेरई गांव निवासी अजय कुमार पटेल उर्फ गुड्डू, भरत लोचन, मनीष कुमार पटेल उर्फ राम कुमार, शिवनंदी पटेल, राजू सोनकर, श्रीपत, कृष्णा, कन्हा, विकास, राम प्रकाश साहू समेत दस लोगों के खिलाफ महंत के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
आरोप लगाया गया कि ट्रस्ट की भूमि पर लगने वाली बाजार की तहबाजारी वसूली को लेकर महंत को अगवा कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली अंतर्गत जयंतीपुर की कलई देवी के घर से महंत को बरामद कर थाने लाई।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में महंत ने बताया कि वह अराजकतत्वों के डर, भय, दबाव या फिर विवादों से नहीं बल्कि, अपनी मर्जी से कुटिया में ताला बंद कर वृंदावन घूमने गए थे। उनके साथ अन्य कोई भी नहीं रहता है। पुलिस के मुताबिक महंत ने बताया कि मुकदमा दर्ज करवाने वाले से उनका कोई संबंध नहीं है।
महंत का आरोप है कि उनके जाने के बाद झूठी अपहरण की साजिश रची गई है। पुलिस ने शनिवार को महंत को कोर्ट में पेश कर मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज कराया। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि महंत ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवा दिया है। बयान के तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --