फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Maghi Amavasya: millions of devotees dip into the faith of the Ganga

माघी अमावस्या: लाखों भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 17 Jan 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 17 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
माघी अमावस्या पर मंगलवार को जिले भर के गंगा घाटों पर लाखों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। शीतला धाम कड़ा के कुबरी घाट पर जुटी भक्तों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई। यहां पर गंगा स्नान करने के बाद भक्त जयकारा लगाते हुए मां शीतला के  दरबार पहुंचे और प्रसाद चढ़ाते हुए माथा टेका।
विज्ञापन


माघ मास की अमावस्या को गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान व दान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाते हैं। इसी मान्यता के चलते चलते अमावस्या पर मंगलवार को गंगा स्नान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


भोर से ही जिले के फतेहपुर, पल्हाना, संदीपन, शहजादपुर व कड़ा के कुबरी, हनुमान, बाजार व कालेश्वर गंगा घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ कड़ा के कुबरी घाट पर रही। गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने मां शीतला के दरबार में माथा टेकते हुए पुण्यार्जन किया। इस दौरान मां शीतला का दरबार भक्तों के जयकारे से गूंजता रहा। मेले में पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था चौकस रहने से स्नानार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed