फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Magh Mela: A special ward with 10 beds has been set up at the medical college

माघ मेला : मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का विशेष वार्ड बनाया

Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela: A special ward with 10 beds has been set up at the medical college
मेडिकल कॉलेज में बने 10 बेड के वार्ड का निरीक्षण करते प्राचार्य।  संवाद
माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और आपात स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। नेशनल हाईवे की सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। ताकि, किसी भी दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में तुरंंत उपचार किया जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 31 किलोमीटर के दायरे वाले नेशनल हाईवे के नरसिंहपुर कछुआ स्थित ट्राॅमा सेंटर को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू, पीएचसी व सीएचसी मूरतगंज में भी अतिरिक्त चिकित्सकीय व्यवस्थाएं की गई हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाएं, ऑक्सीजन, स्ट्रेचर और अन्य चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें
स्वास्थ्य विभाग ने हाईवे से सटे पांच निजी अस्पतालों से भी विभागीय करार किया है। आपात स्थिति में इन अस्पतालों की सेवाएं ली जाएंगी, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ठंड, भीड़ और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस सेवाएं भी सक्रिय रखी गई हैं, जिससे घायलों या बीमार श्रद्धालुओं को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले से चार डॉक्टर व छह पैरामेडिकल कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए भेजा गया है। सीएमओ ने बताया श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ठंड से बचाव करें, किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या एंबुलेंस सेवा का तुरंत सहारा लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

एक्सरे, सीटी-स्कैन और प्लास्टर विभाग 24 घंटे खुले रहेंगे
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि माघ मेला को ध्यान में रखते हुए विशेष वार्ड में दो हीटर लगाए गए हैं। इसके अलावा वार्ड में एक डॉक्टर और चार स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे सेवाएं देंगे। मरीजों की जांच और इलाज में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए एक्सरे, सीटी-स्कैन और प्लास्टर विभाग को भी 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है, ताकि माघ मेले के दौरान किसी भी मरीज को इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

मेडिकल कॉलेज में बने 10 बेड के वार्ड का निरीक्षण करते प्राचार्य।  संवाद

मेडिकल कॉलेज में बने 10 बेड के वार्ड का निरीक्षण करते प्राचार्य।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed