फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mafia driver Atiq's driver hit by train, body divided into two parts

Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आया माफिया अतीक का ड्राइवर, दो हिस्सों में बंटा शरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mafia driver Atiq's driver hit by train, body divided into two parts
पूरामुफ्ती के कुसवा रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार करते समय माफिया अतीक अहमद का ड्राइवर आफाक अहमद ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर से उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा कि माफिया अतीक के बेटे अरबाज के एनकाउंटर के बाद से आफाक की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के अकबरपुर निवासी आफाक अहमद (56) माफिया अतीक अहमद का ड्राइवर था। उमेश पाल हत्याकांड में आफाक अहमद के बेटे अरबाज का पुलिस ने धूमनगंज के नेहरू पार्क के समीप एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद से ही आफाक की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह बहकी-बहकी बातें करता था। दिनभर इधर-उधर घूमता था।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे आफाक कुसुवां रेलवे फाटक के समीप घूमते हुए पहुंच गया। लोगों के मुताबिक रेलवे पटरी पार करने के दौरान आफाक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर से उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी परिजनों को दी गई। शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed