{"_id":"6604a35dab594bb4ac067d24","slug":"loving-couple-consumed-poison-girlfriend-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-110013-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत
Thu, 28 Mar 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
चायल। एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को मुंडेरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घर से लगी बंदिशों के कारण दोनों यह आत्मघाती कदम उठाया है।
एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा थी। लोगों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों चोरी-छिपे मिलते व फोन पर बात भी किया करते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे।
प्रेम संबंध की जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। बंदिश से परेशान युगल ने मंगलवार को गांव के बाहर बाग में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो प्रेमी ने फोन कर घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे दोनों के परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत नाजुक बनी हई है।
विज्ञापन
इस बाबत एयरपोर्ट इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि किसी पक्ष का कोई आरोप नहीं है। युवती के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा भरने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को दे दिया गया है।