फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Loudspeakers removed from three hundred places, reduced the sound of 295

तीन सौ स्थानों से हटवाए गए लाउडस्पीकर, 295 की कम कराई गई ध्वनि

Wed, 27 Apr 2022 08:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Loudspeakers removed from three hundred places, reduced the sound of 295
शासन के आदेश के बाद अफसरों ने बिना अनुमति धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को हटवाने की पहल की तो लोग खुद ब खुद आगे आए। शाम तक तीन सौ धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा लिए गए, जबकि 295 स्थानों पर निर्धारित मानक के अनुसार ध्वनि कराई गई। जहां पर लाउडस्पीकर की अनुमति भी दी गई है वहां की ध्वनि परिसर तक ही सीमित रखने को कहा गया है। पुलिस और प्रशासन के अफसर लाउडस्पीकर हटाने और आवाज कम कराने के लिए निगरानी में लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों राम नवमी व हनुमान जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों पर हिंसा हुई थी। इन घटनाओं के बाद आगामी चार मई तक पुलिस व प्रशासन के अफसरों का अवकाश निरस्त कर दिया गया था। शासन ने अफसरों को मंदिर व मस्जिद में बजने वाले लाउडस्पीकर को चिह्नित करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

इसके लिए थानावार सूची तैयार की गई। बुधवार को लाउडस्पीकर उतारने का अंतिम मौका था। अफसरों की पहल का दोनों समुदाय के लोगों ने सम्मान किया। एसडीएम सदर प्रखर उत्तम व सीओ डॉ. केजी सिंह ने सर्किल में भ्रमण की चिह्नित स्थानों की निगरानी की। एसडीएम ने बताया सर्किल में 179 स्थानों से लाउडस्पीकर हटाए जाने थे। जिसे लोगों ने खुद ही हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 65 मंदिर व 114 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। सिराथू एसडीएम राहुल देव भट्ट ने बताया 40 मंदिर व 160 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने थे, इनमें से 20 मंदिर व 55 मस्जिद से लाउडीस्पीकर हटवाए गए। बाकी स्थानों पर लाउडस्पीकर नहीं मिले। एसपी हेमराज मीणा ने बताया जिले भर में कुल तीन सौ स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाए गए। इसके अलावा 295 स्थानों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कराई गई।
कहां कितना डेसिबल है ध्वनि का मानक
क्षेत्र दिन रात
औद्योगिक 75 70
वाणिज्य 65 55
आवासीय 55 45
शांत क्षेत्र 50 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed